पहुँना में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।

रिपोर्टर आजाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी पहुँना कस्बे में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह मदीना मस्जिद से सभी मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित होकर ऊंचा रोड स्थित ईदगाह पहुंचे, जहां पेश इमाम हाफिज नासीर रजा ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद उन्होंने ईद की फज़ीलत पर प्रकाश डाला।नमाज अदा करने के पश्चात सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद शहर-ए-खामोसा स्थित हजरत मोलाशाह जी बावजी एवं काजी साहब कजाणी मां की दरगाह पर पहुंचे, जहां अकीदत के फूल पेश किए गए। तत्पश्चात अपने-अपने बुजुर्गों की मजारों पर भी फूल अर्पित कर दुआ मांगी गई।वापसी में जुलूस के रूप में ग्राम में प्रवेश करते हुए हजरत दावल पीर और ईमली वाले बाबा की मजार पर चादर पेश की गई तथा देश में अमन-चैन, शांति और भाईचारे की दुआ की गई।इससे पूर्व अंजुमन कमेटी द्वारा पुलिस प्रशासन का स्वागत किया गया। ईद-उल-फितर के इस पावन अवसर पर मुस्लिम समाज के साथ-साथ कई हिंदू भाइयों ने भी सोशल मीडिया एवं गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं, जिससे क्षेत्र में कौमी एकता की सुंदर मिसाल देखने को मिली।