शक्तिपीठ मूलामाता मंदिर चैत्र नवरात्र मेले में रंगमंच पर बगड़ावत का भव्य आयोजन।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत कपासन न्यूज/ कपासन आस्था, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। पुरातात्विक महत्व वाले प्राचीन शक्तिपीठ मूल माता मंदिर में चल रहे 10 दिवसीय चैत्र नवरात्र मेले में रंगमंच पर बगड़ावत लोक ख्याल का भव्य आयोजन किया गया। इस खास प्रस्तुति को देखने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोक कलाकार बालूराम गाडरी और उनकी टीम ने बगड़ावत लोक ख्याल की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में डोलर, चकरी और झूले लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जहां बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक मेले का भरपूर आनंद ले रहे हैं। मेला आयोजन समिति सदस्य राकेश आचार्य ने बताया कि 10 दिवसीय इस मेले के दौरान विशाल महा भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रोजाना हजारों श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं। वहीं मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। प्रशिक्षु डीएसपी मनीष शर्मा अपने जाप्ते के साथ सुरक्षा की कमान संभाले हुए हैं।