रिपोटर बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ के हाउसिंग बोर्ड गांधीनगर में श्री मंशापूर्ण महादेव पार्क में गणगौर महोत्सव के
त्रिदिवसीय गणगौर उत्सव के द्वितीय दिवस के शुभअवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशीला आक्या पूर्व प्रधान भदेसर ने अपने मुख्य उद्बोधन में कहा कि भारतीय समाज में त्योहारों और उत्सवों के माध्यम से ही सामाजिक परंपराओं और रीति रिवाज़ों को जीवंत और संरक्षित रखा जाता है और कहा कि इस गणगौर महोत्सव पर महिलाएँ अपने अखंड सौभाग्यवती रहने हेतु पति की लंबी उम्र की कामना करती है तथा कन्याएँ अपने भावी जीवन साथी की प्राप्ति हेतु व्रत कर संकल्प लेती है । इस कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जौहर क्षत्राणी संस्था की अध्यक्ष निर्मला कंवर ने बताया कि गणगौर महोत्सव का आयोजन करना नारी जागृति एवं सम्मान का एक मज़बूत स्तंभ है इसके माध्यम से समाज के सामाजिक, आध्यात्मिक ,बौद्धिक एवं सामाजिक समरसता के मौलिक मूल्य एवं संस्कारों की स्थापना होती है ।कार्यक्रम की मुख्य कर्णधार मनीषा अमराणा ने बताया कि कार्यक्रम महिलाओं के सामूहिक नृत्य, प्रतियोगिता , क्विज़ प्रतियोगिता, बालिकाओं एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओ और उपविजेताओं को पारितोषिक वितरण किया गया है इस कार्यक्रम में जौहर क्षत्राणी संस्था की सदस्य सरोज कंवर भाटी,राज कंवर खेड़ियाँ , सरिता नगरी , हाउसिंग बोर्ड की कार्यक्रम प्रभारी लता कुमावत ,श्रद्धा खण्डेलवाल, माया शर्मा, पार्वती राजौरा, सीता देवी गीता देवी , लक्ष्मी खंडेलवाल ,गिरजा पालीवाल, ज्ञानवती बोरीवाल, ललिता शर्माऔर सपना जोशी उपस्थित थी संचालन संयोजिका डॉ . पूजा राजौरा ने किया।














