रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत कपासन न्यूज/ कपासन प्राचीन शक्ति पीठ मूला माता मंदिर पर आयोजित चेत्र नवरात्रा मेले श्रद्धांलुओं का हुजूम उमड़ पड़ा, बच्चों ने डोलर चकरी झूलों पर झूल कर जमकर मनोरंजन किया,
वही रात्रि में रंगमंच पर आयोजित न्यू खजुरिया श्याम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन संध्या में हजारों की तादाद में
लोग भजनों की धुन पर थिरके, भजन संध्या में भजन गायक गोपाल राव, देव सुथार, नृत्यांगना पिंकी योगी, सपना भीलवाड़ा, खुशबू कुंभलगढ़ में आकर्षक भजनों की धुन पर नृत्य किये, भजन संध्या में आर ग्रुप चित्तौड़ द्वारा कई भक्ति मय झांकियां निकाली गई, वही नवरात्र में आयोजित महा भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी करें लगी रही, भजन संध्या में मुख्य अतिथि राशमी थाना अधिकारी रतन सिंह, सदर चित्तौड़गढ़ एस आई लादूलाल सोलंकी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रतन नाथ योगी, पूर्व सरपंच प्रकाश जाट, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कैलाश अहीर उपस्थित थे, सुरक्षा के मध्य नजर भारी पुलिस बल भी तेनात रहा!














