एस.के.सी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने बढ़ाया कपासन का नाम, 10वीं बोर्ड में 93.17% के साथ राघव सुथार टॉपर।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत कपासन न्यूज/ कपासन l राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की कक्षा दसवीं की परीक्षा परिणामों में नगर पालिका क्षेत्र के एस.के.सी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कपासन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। कुल 14 छात्र-छात्राओं में से 11 ने प्रथम श्रेणी और शेष 3 ने द्वितीय श्रेणी हासिल की, जिससे विद्यालय कपासन का सबसे श्रेष्ठ प्रथम श्रेणी वाला संस्थान बन गया। विद्यालय के स्टार छात्र राघव सुथार ने 93.17% प्रतिशत अंकों के साथ कपासन नगर में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। अन्य टॉपर्स में टीशा सोमानी (89.17%), सूर्यांश शर्मा (88.33%), आरची विजयवर्गीय (87.17%), रुद्र प्रताप सिंह भाटी (81.17%), अरीशा बानू (79%), दीपिका सिंह चारण (77.67%), भूमिका राव (76.83%), दक्षराज सोनी (71.67%), विनय सोनी (71.33%) और दिव्य सोमानी (62.17%) शामिल हैं। विद्यालय प्रबंधक सी.ए. दीनबंधु सोमानी ने कहा, “छात्र-छात्राओं का यह शानदार प्रदर्शन समर्पित शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की मेहनत का फल है। हम सभी को बधाई देते हैं और भविष्य में और बेहतर करने का संकल्प लेते हैं।” इस सफलता पर स्कूल परिवार ने छात्रों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। यह परिणाम स्कूल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित वातावरण को दर्शाता है, जो स्थानीय अभिभावकों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।