देवी मूला माता मंदिर पर आयोजित 10 दिवसीय मेले में श्रद्धालुओ ने भजनों में लिया आनंद।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत कपासन न्यूज/ कपासन  चैत्र नवरात्र में आयोजित मूल माता मंदिर पर भव्य भजन संध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भजनों की धुन पर फिरके श्रोता, देर रात तक चली भजन संध्या  मेला आयोजन समिति के सदस्य राकेश आचार्य ने बताया कि चैत्र नवरात्र में प्राचीन पुरातात्विक महत्व की देवी मूला माता मंदिर पर आयोजित 10 दिवसीय मेले में श्रद्धालुओ का सैलाब उमड पड़ा, देर रात तक श्रद्धालु अपने निजी साधनों से ग्रामीण क्षेत्र से मेला देखने के लिए पहुंचे, वही रंगमंच पर आयोजित श्री पटेल म्यूजिकल ग्रुप व न्यू ख़ाजारिया श्याम ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें प्रख्यात भजन गायक नारायण धनगर ने माताजी के भजनों की प्रस्तुतियां दी, वही हास्य कलाकार भंवरी देवी ने अपने व्यंग्यों से श्रोताओं को गुदगुदाया, कार्यक्रम में भाजपा के शनि महाराज मंडल अध्यक्ष रतन नाथ योगी, कैलाश अहीर,…. देवीलाल, राधेश्याम मिट्ठू लाल, इंद्र लाल कमलेश, गोविंद रोशन विनोद कुमार अरुण कुमार प्रकाश , सत्यनारायण शंकर जाट सहित आचार्य समाज बंधु मौजूद रहे शनिवार को 51 फीट लंबे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा, जिसे देखने के लिए 25000 से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचेंगे!