सावा कस्बे में रामनवमी पर निकली शौभायात्रा 

रिपोटर नीतेश कुमावत। कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ सावा कस्बे में पुराने राजा महाराजा लगभग सो साल से ज्यादा समय से चली आ रही परम्परा के अनुसार रामनवमी शौभायात्रा निकाली गई जिसमें हर साल के भाती एक बैवाण लक्ष्मीनाथ भगवान के मन्दिर से ओर दुसरा श्री चारभुजा मंदिर से रवाना हुआ जिसमें मंडल सदस्य भजन गाते हुए चल रहे थे बैवाण मुख्य मार्गों से होता हुआ चांदनी चौक से नीम चौक सदर बाजार पहुंचा दोनों बैवाण का मिलन सदर बाजार में सोनारो गली के मोड़ पर आकर बैठक हुई जिसमें मंडल के सदस्यों ने दो घंटे तक भजन गाए । ठाकुर जी को ग्रामवासियों द्वारा मावा और फल का प्रसाद चढ़ाया गया इस अवसर सभी ग्रामवासी उपस्थित थे। भगवान के स्वागत के साथ अल्पाहार कि व्यवस्था भी कि गई।