राम नवमी के अवसर पर तीन भाई तार माता मन्दिर फाउंडेशन बाड़ी के द्वारा मनाया राम जन्मोत्सव।

रिपोर्टर राकेश कुमावत कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ बाड़ी तीन भाई तार माता मन्दिर फाउंडेशन कार्यालय पर राम नवमी मनाए गए जिसमें तीन भाई तार माता मन्दिर फाउंडेशन अध्यक्ष रमेश चन्द्र जाट, सचिव राकेश कुमावत, एनजीओ मंत्री राजेश कुमावत, उप सचिव मोहन खटीक,उप महामंत्री अर्जुन कुमावत, उप व्यवस्थापक मंत्री विशाल गुजर, उप रक्षा मंत्री नवीन सेन, सलाहकार मंत्री कैलाश कुमावत, सभी पदाधिकारी द्वारा राम भगवान की प्रतिमा के तिलक मोली लगाकर माला चढ़ाकर और दीप प्रज्वलित किया और गांव में सुख समृद्धि की कामना की गांव में सुख समृद्धि बनी रही और प्रसाद वितरण किया । इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश चन्द्र जाट ने कहा की हमारा फाउंडेशन सामाजिक, नैतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक कार्य में अग्रणी रहा और आने वाले हिंदू धर्म के त्यौहार में कार्यालय पर विभिन्न प्रोगाम किए जाएंगे।