रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत कपासन न्यूज/ कपासन राष्ट्रीय महाकाल के संस्थापक व दिगम्बर संत श्री खुशाल भारती जी महाराज के सानिध्य में पांच दिवसीय श्री हनुमान प्राकट्य महोत्सव का आज गणपति स्थापना के साथ आगाज हुआ। प्राकट्य महोत्सव के अंतर्गत 2 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा व 3 अप्रैल को रात्रि को बस स्टैंड पर विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। राष्ट्रीय महाकाल सेना के प्रदेश मीडिया प्रभारी घनश्याम बारेगामा ने बताया की दिगम्बर संत श्री खुशाल भारती महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित श्री हनुमान प्राकट्य महोत्सव का शुभ मुहूर्त में गणपति स्थापना के साथ आरंभ हुआ। गणपति स्थापना से पूर्व राज राजेश्वर तालाब पर सरोवर पूजा के बाद गंगा कलश यात्रा निकली जो सदर बाजार, पीपली बाजार, लोड़किया चौक होती हुए श्री खारी बावड़ी बालाजी के सम्पन्न हुई। जहां पंडित राजेंद्र त्रिपाठी, राजू व्यास ने विधिविधान से पूजा अर्चना कर कलश व गणपति स्थापना की।
पांच दिन तक विविध धार्मिक अनुष्ठान होंगे। 2 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा। 2 अप्रैल गुरुवार को दोपहर 2.00 बजे श्री रोकड़िया बालाजी से 108 गांवों की हरिकीर्तन प्रभात फेरी,
कलश यात्रा के साथ विशाल शोभायात्रा शुरू होगी जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई श्री खारी बावड़ी बालाजी जाकर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा में दिल्ली के मनोज एंड रिया ग्रुप की और झाकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। 3 अप्रैल को आयोजित होगी भजन संध्या। 3 अप्रैल शुक्रवार को नगरपालिका के बाहर बस स्टैंड पर भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें देश के ख्यातनाम भजन गायक अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। गुजरात प्रसिद्द गायक रॉक स्टार देव पगली, मुक्तिधन गढ़वी, मारवाड़ के महावीर सांखला, राज श्री पुरोहित, नरेश प्रजापत, विष्णु महाराज अपने मुखारविंद से भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव को लेकर राष्ट्रीय महाकाल सेना, श्री रोकड़िया हनुमान सेवा समिति, श्री सोमेश्वर महादेव (शिव धुना) भक्त मंडल, श्री ख़ारी बावडी बालाजी मंदिर ट्रस्ट सहित सर्व हिन्दू समाज की ओर से तैयारियां जारी हे।














