धमकी देने पर विकास कुमार पंचोली उपखंड अधिकारी से गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की।

कपासन न्यूज/ निंबाहेड़ा 6 अप्रैल 2026 सोमवार को सीमेंट ट्रांसपोर्ट सेवा संस्थान रजिस्टर्ड निंबाहेड़ा के बिहारी लाल सोलंकी, संरक्षक, महेंद्र सिंह बालोत, अध्यक्ष, रेखा राम चौधरी. सचिन. गुणवंत अंजना, सुशील कालरा, ललित अग्रवाल , सोनू पारख, राजेंद्र कुमार टॉक, हँशु शर्मा, हनीफ खान, निर्भय कुमार प्रतीक शारदा पुरुषोत्तम गुप्ता संकेत अग्रवाल कामरान खान उगम सिंह टाँक बंटी अग्रवाल मंजूर खान आदि का प्रतिनिधि मंडल विकास कुमार पंचोली उपखंड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट निंबाहेड़ा से उनके कार्यालय में मिला एवं हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन एवं दो थाना कोतवाली पुलिस मैं की गई रिपोर्ट की फोटो कॉपी पेश कर मांग की गई की दिनांक 3 अप्रैल 2026 को बबलू माली द्वारा बिहारी लाल सोलंकी संरक्षक सीमेंट ट्रांसपोर्ट सेवा संस्थान को फोन पर हाथ पैर तोड़ देने एवं जान से मार देने की धमकी दी गई पूर्व में भी बबलू माली द्वारा थाना कोतवाली निंबाहेड़ा परिसर में धमकी दी गई थी जिसकी पुलिस थाना कोतवाली निंबाहेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

एवं दिनांक 2 अप्रैल 2026 को सीमेंट ट्रांसपोर्ट सेवा संस्थान की निजी आराजी नंबर 1302 पर सीमेंट ट्रांसपोर्ट के सदस्यों द्वारा जेसीबी से सफाई करवाई जा रही थी एवं तारकाशी का कार्य जारी था उसे समय मयंक अग्रवाल पारस आंजना देवीलाल जाट नटवरलाल पुष्कर लाल आदि करीबन 12 15 लोग हम समूह बनकर झगड़ा मारपीट करने की नीयत से आए और आते ही धोस जमाने लग गए एवं देवीलाल जाट द्वारा धमकी दी गई कि यहां पर लाशे बिछा देंगे !

दोनों ही मामलों को लेकर दिनांक 4 अप्रैल 2026 को पुलिस थाना कोतवाली निंबाहेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है! यह लोग भू माफिया है इनको पुलिस द्वारा गिरफ्तार करा कठोर कार्यवाही की एवं आराजी नंबर 1302 पर अवैध कब्जे को एवं बबलू माली वगैरा द्वारा आराजी नंबर 1287 पर अवेज कब्जा अतिक्रमण तहसीलदार निंबाहेड़ा एवं पुलिस प्रशासन की निगरानी में सीमांकन कराकर हटवा कर कब्जा दिलवाने की मांग की गई!