रिपोटर बन्शीलाल धाकड कपासन न्यूज/ प्रतापगढ़। शहर सहित जिले भर में देर
शाम 5:30 बजे करीब
चली तेज हवा से जिले के कड़ियावाद क्षेत्र में 50 से अधिक पेड़ गिर गए, साथ में इलाके के अंदर कहीं कच्चे कवेलू पोश मकान को भी नुकसान पहुंचा है। तेज हवा चलने से एक व्यक्ति दूर जाकर गिरा जिसको मामूली चोट आई है, गांव के कहीं संपर्क मार्ग बड़े-बड़े पेड़ गिरने से टूटे हैं। क्षेत्र के बोरी,पानमोडी, समलोपुर, कड़ियावद सहित कहीं गांव में 20 लाख रुपए से अधिक का नुकसान की जानकारी सामने आ रही है।














