अनिश्चितता के इस दौर में हर समस्या का समाधान स्वयं के भीतर छिपा हुआ है _बीके शिवली दीदी।

कपासन न्यूज/ वर्तमान समय में जिस प्रकार से अनिश्चितता ओं का दौर चल रहा है उसमें पता नहीं लगता कि जीवन में कब कौन सी परिस्थिति आ जाए ऐसे समय पर व्यक्ति की इच्छा शक्ति ही उसका साथ देती है ,उपरोक्त विचार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर सेवा केंद्र प्रभारी बीके शिवली दीदी ने अटल नगर में रेखा वह नशा बहन और बबीता बहन के यहां परमात्मा भोलेनाथ शिव बाबा का ध्वजारोहण करने के अंतर्गत व्यक्त किए ,उन्होंने बताया कि आज इस समय हर समस्या का समाधान स्वयं के भीतर ही है जितना हम अंदर से शांत होते हैं उतना ही चीजों को अच्छी तरह समझ पाते हैं उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक चेतना से ही मन शांत और स्थिर होता है| शिवली दीदी ने बताया कि जिस प्रकार स्थिर जल में रखी हुई वस्तु स्पष्ट दिखाई देती है वैसे ही यदि हमारा मन स्थिर रहे विचारों में कोई हलचल ना हो तो हम अपने जीवन का फैसला एकदम सही रूप से ले सकते हैं, और ऐसे लिए गए निर्णय में हमें कभी भी पछताने की आवश्यकता नहीं रहती ,अतः हमें अपने विचारों को सयमित रख एकाग्रता का अभ्यास रोज करना चाहिए ,बीके शिवली दीदी ने बताया कि परमात्मा से जुड़ने का सर्वोच्च उत्कृष्ट योग है सहज राजयोग उन्होंने कहा कि राजयोग मात्र ऐसा योग है जो सर्वोच्च, उत्कृष्ट है जिसके द्वारा ही हम अपने कर्मों पर जीत प्राप्त करके परमात्मा से संबंध जोड़ सकते हैं ,यह राज्य आत्मा का परमात्मा से सुंदर मिलन का नाम है जो आत्मा को शक्तिशाली बना देता है उन्होंने कहा कि यदि हम रोज खुशी की खुराक खाएं तो हमारी मन बुद्धि बहुत शक्तिशाली बन जाएगी और हमारी स्थिति अच्छा लडोल रहेगी कार्यक्रम के अंत में सभी भाई बहनों ने राजयोग का अभ्यास किया और ईश्वरी प्रसाद ग्रहण किया