नगा खेड़ा में मूलभूत सुविधाओं का संकट: पानी, सड़क और स्कूल के अभाव में ग्रामीण परेशान।

रिपोर्टर अशोक शर्मा कपासन न्यूज/ ग्रामीण की समस्या का अंबार भूपालसागर 9 अप्रैल।
उपखंड क्षेत्र की पटोलिया ग्राम पंचायत के नगा खेड़ा गांव के ग्रामीणों ने कई बार समस्या समाधान के ज्ञापन देने के बावजूद कई समय से समस्याओं से जूझ रहे हे ग्रामीण । नगाखेडा ग्राम के रतन लाल गाडरी का कहना हे नगा खेड़ा गांव में किसी तरह की जन सुविधा उपलब्ध नहीं है, यहां तक कि पीने के पानी के लिए नल भी नहीं है। व आने जाने के लिए रास्ते भी बहुत खराब व कच्चा है। उन रास्ते में बारीस के समय बहुत कीचंड हो जाता है जिससे वाहन निकलना तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है गांव में विद्यालय नहीं होने से नन्हे मुन्ने बच्चों को लगभग 02 किलो मिटर दुर विद्यालय जाना पड़ता है जिससे जिससे जब तक बच्चे वापस घर नही आ जाते भय डर बना रहता है कई बच्चों के साथ किसी प्रकार कोई हादसा या घटना न हो जाये।
साथ ही बताया की गांव मे स्कुल, पिने के पानी के लिए घर घर नल, व पक्की सड़क का निर्माण कर सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की 26.04.2024 को समस्त नगाखेडा ग्रामीणों की और से जिलाधीश, तहसीलदार,विकास अधिकारी भूपालसागर, सरंपच, ग्राम विकास अधिकार पटोलिया को लिखित रूप में प्रार्थना पत्र दिया तब ग्राम पंचायत द्वारा पानी के टेंकर से घर घर पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जो मात्र 04 दिन तक सुविधा देकर वापस बन्द कर दी जबसे समस्त ग्रामवासी पानी के लिए तरस रहे हे उक्त जानकारी नगा खेड़ा के विनोद बुनकर, नागजी राम, रतन लाल गाडरी ,गणेश लाल, लक्ष्मण,कमलेश, तिलकराम, सुरेश ,ओंकार लाल आदि ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र ही समस्या समाधान की मांग की।