कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ में श्रीसांवलिया सेठ जी मंदिर के दान भंडार की काउंटिंग का मंगलवार को चौथा राउंड पूरा हुआ। इसके बाद कुल दान राशि 31 करोड़ 1 लाख 63 हजार रुपए तक पहुंच गई हैं।
वैशाख मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी पर खोले गए भंडार से इस बार भी श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर दान दिया है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि अभी अंतिम चरण की गणना बाकी है, जिसमें मंदिर को मिली सोने- चांदी की की भेंट और चिल्लर की काउंटिंग की जाती है।
तीसरे चरण तक 27 करोड़ से ज्यादा की गिनती पूरी
इससे पहले सोमवार को तीसरे चरण की गणना पूरी की गई थी। इस राउंड में 9 करोड़ 60 लाख 61 हजार 500 रुपए की राशि सामने आई। पहले और दूसरे चरण में मिलाकर 17 करोड़ 62 लाख 24 हजार 500 रुपए गिने जा चुके थे। इस तरह तीनों चरणों को जोड़ने पर कुल 27 करोड़ 22 लाख 86 हजार रुपए की राशि हो गई थी।
मंगलवार को चौथे राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद कुल दानराशि 31 करोड़ 1 लाख 63 हजार रुपए तक पहुंच गई है।
मंगलवार को चौथे राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद कुल दानराशि 31 करोड़ 1 लाख 63 हजार रुपए तक पहुंच गई है।
चौथे चरण के बाद आंकड़ा 31 करोड़ पार पहुंचा
मंगलवार को हुए चौथे राउंड की काउंटिंग में 3 करोड़ 78 लाख 77 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। इसके साथ ही चारों राउंड की कुल राशि 31 करोड़ 01 लाख 63 हजार रुपए हो गई है।
हर राउंड के साथ यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है और अंतिम गणना के बाद यह और ज्यादा होने की उम्मीद जताई जा रही है।














