“गौ सेवा आह्वान अभियान” एवं “गौ सम्मान दिवस” के अवसर पर नगर पालिका कपासन द्वारा सांवरिया सर्कल एवं गौ माता प्रतिमा का भव्य लोकार्पण।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत कपासन न्यूज/ कपासन। “गौ सेवा आह्वान अभियान” एवं “गौ सम्मान दिवस” के पावन अवसर पर नगर पालिका कपासन द्वारा निर्मित श्री सांवरिया सर्कल एवं गौ माता प्रतिमा का भव्य लोकार्पण समारोह श्रद्धा, भक्ति एवं जनसहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौभक्तों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं नगरवासियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को जनआंदोलन का स्वरूप प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः पंचमुखी बालाजी से निकली गौ सेवा रैली के साथ हुआ। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने गौ संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया तथा ज्ञापन प्रस्तुत कर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को प्रमुखता से रखा। तत्पश्चात गौ माता प्रतिमा का विधिवत अनावरण एवं सर्कल का लोकार्पण सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मेवाड़ महामंडलेश्वर श्री 1008 अनुज दास जी महाराज परम पूज्य श्री 1008 कुशाल भारती जी महाराज के पावन सानिध्य ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अर्जुन लाल जीनगर उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका पूर्व चेयरमैन मंजू देवी सोनी ने की। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री अशोक चंडालिया नगर मंडल अध्यक्ष राज विजयवर्गीय, कपासन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश पाराशर, शनि महाराज मंडल अध्यक्ष रतन नाथ योगी, भूपालसागर मंडल अध्यक्ष हेमन्द्र सिंह राणावत,युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका कर्मचारी एवं प्रशासनिक अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन को भारतीय संस्कृति की आधारशिला बताते हुए समाज को इस दिशा में संगठित होने का आह्वान किया। साथ ही, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया गया।