रिपोर्टर आजाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी उपखण्ड मजिस्ट्रेट कार्यालय राशमी में मंगलवार को वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर मातृकुंडिया मे आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह मेला 30 अप्रैल से 2 मई 2026 तक आयोजित होगा। बैठक की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी अंजु शर्मा द्वारा की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक में देवस्थान विभाग की ओर से सहायक अभियंता एवीवीएनएल, सहायक अभियंता पीएचईडी, तहसीलदार राशमी, हरनाथपुरा पटवार हल्का के पटवारी एवं ग्राम पंचायत हरनाथपुरा के प्रतिनिधि प्रेमसिंह राठौड़ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।उपखण्ड अधिकारी ने बैठक के दौरान सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। पीएचईडी विभाग को सिंचाई विभाग से समन्वय स्थापित कर टैंकरों के माध्यम से पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। साथ ही विकास अधिकारी राशमी एवं देवस्थान विभाग को गोताखोरो के ठहरने, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा हेतु रस्सियां लगाने, टेंट, रोशनी एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।प्रशासन द्वारा मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने पर जोर दिया गया।














