जो मर्यादाओं को अपनाते हैं, वही राम जैसे पुत्र बनते हैं” — पं. प्रकाश कृष्ण व्यास।

कपासन न्यूज/ रतनगढ़ आलोरी नेगड़िया महादेव मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के छठे दिन कथा वाचक पं. कृष्ण प्रकाश व्यास ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन और मर्यादाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि “जो व्यक्ति मर्यादाओं को अपनाता है, वही राम जैसे आदर्श पुत्र बन सकता है।”

कथा के दौरान भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया गया कि श्रीराम ने अपने जीवन में माता-पिता की आज्ञा का पालन करते हुए हर परिस्थिति में सेवा और कर्तव्य को सर्वोपरि रखा। लक्ष्मण जी के प्रसंग में बताया गया कि उन्होंने 14 वर्षों तक विश्राम त्याग कर भगवान श्रीराम और माता जानकी की सेवा का संकल्प लिया। यह त्याग, समर्पण और भाई-भक्ति का अद्भुत उदाहरण है।

पं. व्यास ने बताया कि माता सुमित्रा ने लक्ष्मण को प्रेरित करते हुए कहा कि “आज से जानकी ही तुम्हारी माता हैं, उनकी सेवा करना।” इस प्रसंग के माध्यम से परिवार में सम्मान, सेवा और संस्कारों का संदेश दिया गया। बालाजी सेवा समिति के पारसमल अग्रवाल सुरेश सिंह, राणावत , रोडूलाल गोदूबा,सागर देवी अग्रवाल कृष्णा पारीक, सीताचंचल भगत, मनोज भगतबिहारी रतनलाल धाकड़, गुरुजामुनदासजी, यशभगत कैलाश प्रजापत, राजू अग्रवाल, नाथूलाल धाकड़, परसराम धाकड़ कार्तिक राणावत, आदित्य, सुमन, नानालाल धोबी पं मोहन ओझा, कथा में केवट और गंगा प्रसंग का भी वर्णन किया गया, केवट का रोल राजू अग्रवाल ने निभाया जिसमें बताया गया कि गंगा केवल नदी नहीं, बल्कि मुक्ति का मार्ग है। इसी प्रकार सास-बहू के संबंधों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यदि परिवार में मधुर वाणी और समझदारी हो, तो घर में प्रेम और मिठास बनी रहती है।