विद्यालय की पूर्व छात्रा बनी भामाशाह, विद्यार्थियों को भेंट की स्टेशनरी सामग्री।

रिपोर्टर आजाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरोली की पूर्व छात्रा मधु दक पत्नी सुरेश दक हाल निवासी आमेट, ने अपनी शादी की सालगिरह के उपलक्ष्य में विद्यालय पहुंचकर सराहनीय पहल की। उन्होंने सपरिवार उपस्थित होकर अपनी सुपौत्री रिद्धि के हाथों विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी सामग्री वितरित कराई।इस अवसर पर मधु दक ने बताया कि वह स्वयं भी इसी विद्यालय की छात्रा रही हैं और वर्षों बाद विद्यालय आकर वे अत्यंत भावुक एवं प्रसन्न महसूस कर रही हैं। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय से जुड़े रहने और समय-समय पर भ्रमण करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में सुरेश दक,उनके पुत्र विवेक, पुत्रवधु दिव्या सहित संध्या, हेमा,मंजू एवं टीना तथा विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य भंवर सिंह राजपूत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।