जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु ‘ग्राम रथ’ की तैयारियों को लेकर ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित।

रिपोटर अशोक शर्मा। कपासन न्यूज/
भूपालसागर। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए अब सरकार ‘ग्राम रथ’ का सहारा लेगी। इसी उद्देश्य की सफलता और रूट चार्ट निर्धारण को लेकर स्थानीय पंचायत समिति के महाराणा प्रताप सभागार में विधायक अर्जुन लाल जीनगर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न हुई।
​हर ग्राम पंचायत तक पहुँचेगा ‘ग्राम रथ’
​बैठक में विधायक जीनगर ने बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले, इसके लिए प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ‘ग्राम रथ’ भेजा जाएगा। यह रथ गाँव-गाँव जाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देगा और उन्हें लाभान्वित करने का कार्य करेगा। ​बैठक के दौरान भूपालसागर और आकोला भाजपा मंडलों के पदाधिकारियों के साथ-साथ उपखण्ड स्तर के समस्त विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गहन चर्चा की गई। विधायक ने निर्देश दिए कि ​प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रथ के पहुँचने का समय और रूट मैप स्पष्ट हो।
​रथ के स्वागत और कार्यक्रम के आयोजन हेतु अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
​योजनाओं के प्रचार-प्रसार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। ​बैठक में प्रशासनिक और संगठन स्तर पर समन्वय बिठाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी महेश गगोरिया, तहसीलदार अपूर्व गौतम, पूर्व प्रधान व भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह राणावत,
विकास अधिकारी मुकेश पोरवाल, थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक घेवरचंद रेगर,
आकोला शहर मण्डल अध्यक्ष शंकर साहू और आकोला ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष शम्भू लाल गाडरी, पंचायत समिति सदस्य सुरेश चन्द्र गाडरी, भूपालसागर ग्राम पंचायत प्रशासक प्यारचंद भील सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय आला अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही भाजपा संगठन के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने भी रथ के सफल संचालन हेतु अपने सुझाव साझा किए।
​ -: इनका कहना है :-
​”सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में योजनाओं से वंचित न रहे। ग्राम रथ इस दिशा में एक प्रभावी माध्यम साबित होगा।” – अर्जुन लाल जीनगर, विधायक