कपासन न्यूज/ रतनगढ़ आलोरी स्थित नेगड़िया महादेव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के आठवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक पंडित कृष्ण प्रकाश पारीक ने भगवान श्रीराम के जीवन के भावुक और प्रेरणादायक प्रसंगों का वर्णन किया।
कथा के दौरान शबरी और भगवान श्रीराम के मिलन का मार्मिक प्रसंग सुनाया शबरी ने अपने प्रभु के प्रति अटूट भक्ति और प्रेम से उन्हें झूठे बेर अर्पित किए, जिन्हें भगवान श्रीराम ने बड़े प्रेम से स्वीकार किया। यह प्रसंग सच्ची भक्ति और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। अंत में शबरी ने प्रभु श्रीराम के चरणों में अपने प्राण त्याग दिए।
इसके बाद किष्किंधा कांड का वर्णन करते हुए बताया गया कि पंपापुर में भगवान श्रीराम की मुलाकात सुग्रीव से हुई। सुग्रीव के साथ मित्रता कर प्रभु ने बाली का वध किया और सुग्रीव को उसका राज्य दिलाया।
कथा में हनुमान जी की सेवा और समर्पण का भी विस्तार से वर्णन किया गया। पंडित मोहन ओझा ने बताया कि भगवान श्रीराम ने हनुमान जी को अपनी अंगूठी देकर माता सीता की खोज में श्रीलंका भेजा। हनुमान जी समुद्र लांघकर लंका पहुंचे और अशोक वाटिका में माता सीता से भेंट कर उन्हें प्रभु श्रीराम का संदेश दिया। बालाजी सेवा समिति अध्यक्ष पारसमल अग्रवाल,गुरु जामुनदास, कथाआयोजक,सागर देवी अग्रवाल, चित्तौड़ जिला अध्यक्ष राजू अग्रवाल, भगत मनोज बिहारी रतनजी धाकड़ सुरेश सिंह ने हनुमान का रोल निभाया कांता देवी,मंजू विद्या नेना, ललिता, कुसुम कई महिलाएं कथा में झूम उठी इस दौरान हनुमान जी ने लंका में अपनी शक्ति का परिचय देते हुए रावण के दरबार में भी वीरता दिखाई
श्रद्धालुओं को भक्ति, सेवा, मित्रता और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।














