कपासन न्यूज/ बांसखोह कस्बा स्थित अशोक फिलिंग स्टेशन बांसखोह पेट्रोल पंप से श्री राम जानकी सर्व जातीय तृतीय विवाह सम्मेलन का शुभारंभ सेवा भारती समिति जिला जयपुर ग्रामीण बस्सी के तत्वाधान में आयोजित किया गया
इस कार्यक्रम में सेवा भारती समिति के अध्यक्ष कमलेश कुमार जैन, डा रामावतार शर्मा मंत्री, सतीश पाठक कोषाध्यक्ष, कैप्टन राजमोहन जागा संयोजक, विक्रम सिंह राजावत सह संयोजक, अशोक सोयल मंत्री, पुरण, सुनील शर्मा, श्रवण सैन, स्वालंबन प्रमुख जिला बस्सी सेवा भारती बनवारी लाल शर्मा, सत्यनारायण माहेश्वरी,संरक्षक प्रकाश चंद जैन बांसखोह, के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया
जिसकी शुरुआत पेट्रोल पंप से सर्व जातीय तृतीय विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े जो कि बैंड बाजे के साथ सुबह करीब 8 बजे निकासी निकाली गई यह निकासी पेट्रोल पंप से रवाना हुई जो कि चितौड़ी पेट्रोल पंप पर पहुंची इस मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा भी यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से किया गया,इस मौके पर जगह जगह सभी के लिए ठंडा, शर्बत,आदि की व्यवस्था की गई इस मौके पर जगह जगह ग्रामीणों द्वारा सभी का पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया इस दौरान निकासी के बाद नई नाथ धाम स्थित बलराम आश्रम में बैंड बाजे के साथ सभी जोड़े ने तोरण द्वार पर तोरण मारा फिर सभी जोड़े ने वर पक्ष ओर वधु पक्ष ने वरमाला कार्यक्रम किया इस मौके पर सेवा भारती समिति जिला जयपुर ग्रामीण बस्सी के अध्यक्ष कमलेश जैन के नेतृत्व में आए हुए सभी अतिथियों व भामाशाहों व पदाधिकारियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया व राधे राधे महिला मित्र मंडल का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया कार्यक्रम में आए पूर्व मंत्री डॉ कन्हैयालाल मीणा, पूर्व उप महापोर मनीष पारीक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मदन प्रजापत का भी माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इसी के साथ ही पूर्व मंत्री डॉ कन्हैयालाल मीणा द्वारा सेवा भारती समिति के कार्य की सराहना की ओर वर वधु को आशीर्वाद दिया कार्यक्रम में आचार्य दिलीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में सभी नव विवाहित जोड़े का विधि विधान से पूजा अर्चना करके सात फेरे के सभी वचनों के बारे में बताया और सभी जोड़े को परिणय सूत्र में बांधे और आए हुए सभी के लिए भोजन की व्यवस्था भामाशाह बांसखोह निवासी प्रकाश चंद जैन के द्वारा की गई कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं का भी स्वागत सम्मान किया कार्यक्रम में महिला मित्र मंडल में हेमलता जैन, द्रोपदी सैन, प्रीति सैन, सरिता शर्मा, पूजा सैनी,अन्य काफी संख्या में महिलाएं शामिल थीं कार्यक्रम में राजेंद्र घीया, अशोक स्वर्णकार, विमल जैन,शंकरलाल शर्मा, बाबूलाल शर्मा, नाथूलाल गुर्जर, जयप्रकाश शर्मा, चिरंजीलाल सांभरिया, शंकरलाल सैनी, अभिषेक जैन, राकेश जैन,रामनारायण यादव अन्य काफी संख्या में लोग मौजूद थे कार्यक्रम में मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता का भी माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया,कार्यक्रम का मंच संचालन रामधन नागरवाल ने किया इस दौरान आए हुए वर पक्ष व वधु पक्ष द्वारा सेवा भारती समिति जिला जयपुर ग्रामीण बस्सी व भामाशाह प्रकाश चंद जैन का आभार व्यक्त किया इस दौरान सभी नव विवाहित जोड़े को सभी भामाशाहों की तरफ से घरेलू सामान कुलर, टेबल कुर्सी पंखा, बरतन, पीलंग,अन्य सामान दिया गया यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया गया ओर बड़ी धुंमधाम से मनाया गया ओर बताया कि किसी भी जाति की गरीब बेटी जो कि गरीबों के कारण उसके अभिभावक शादी करने में समर्थ नहीं होते उनकी शादी समाज के सहयोग से करवाने का प्रयास में लगी हुई है। सर्वजातीय सम्मेलन के माध्यम से समाज में समरसता का भाव पैदा हो यह सेवा भारती का मूल उद्देश्य है।














