रिपोर्टर आजाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी। पहुँना कस्बे में सोमवार दोपहर लगभग ढाई बजे के बाद हुई 15 से 20 मिनट की हल्की बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ देर के लिए राहत दी। अचानक बदले मौसम से वातावरण सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
हालांकि, बारिश के साथ ही कस्बे की नालियां ओवरफ्लो होकर बाहर बहने लगीं, जिससे कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया। साथ ही बरसात के साथ मक्का के आकार के कुछ कुछ ओले भी गिरे।स्थानीय लोगों ने बताया कि थोड़ी सी बारिश में ही नालियों के उफान पर आ जाने से सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है। लोगों ने प्रशासन से नालियों की नियमित सफाई कराने की मांग की है,














