कुमावत युवाशक्ति ने जिला कलेक्टर को सोपा ज्ञापन.

कपासन न्यूज/ राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवाशक्ति समिति चित्तौड़गढ़ के लक्ष्मीनारायण बड़वाल ने बताया कि कुमावत युवाशक्ति द्वारा मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर महोदय के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा सरकार के समक्ष अपनी 5 सूत्रीय मांगें रखी समिति ने सरकार से निम्नलिखित बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है: स्थापत्य कला बोर्ड का पुनर्गठन: समाज की ऐतिहासिक शिल्पकला के संरक्षण हेतु बोर्ड का पुनर्गठन हो जातीय जनगणना में पृथक कॉलम: कुमावत जाति की सही संख्यात्मक स्थिति के लिए जनगणना में अलग कॉलम दिया जाए। बोर्ड अध्यक्ष की नियुक्ति: स्थापत्य कला बोर्ड में जल्द अध्यक्ष की नियुक्ति कर कार्य सुचारू किया जाए। अगर ये मांगे नहीं मानी गई तो आने वाले चुनावों में दिखेगा विरोध का असर समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि मांगों पर त्वरित निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेश भर में जिला स्तर पर उग्र आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे। आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों में कुमावत समाज एकजुट होकर अपनी समाज का नारा साफ है:  “कुमावत जाति की अपनी स्वतंत्र पहचान है और हम अपने अधिकारों से अब और वंचित नहीं रहेंगे।” इस मौके पर पूर्व प्रदेश मंत्री आनंद अजमेरा जिलाअध्यक्ष हेमन्त कुमावत , रमाकांत नाहर रितेश नाहर, राजकुमार लाड़ना, हेमन्त मोरवाल, शंकर ओस्तवाल,रोहित मोरवाल,रतन मंडोवरा लोकेश नाहर प्रकाश पालड़िया पुष्कर ओस्तवाल, शुभम उत्पल नाहर दिनेश पालड़िया मनीष नाहर दिलखुश कड़वाल राधेश्याम जाजपुरा