कपासन न्यूज/ राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवा शक्ति समिति के संस्थापक,
संरक्षक, कोर कमेटी और प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम जी साबलिया के निर्देशानुसार, मैं राजेंद्र राजोरिया (प्रदेश महामंत्री), प्रदेश कार्यकारिणी के सभी ऊर्जावान पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों, जिला प्रभारियों, समस्त जिला अध्यक्षों और नगर इकाइयों का उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। प्रदेश के प्रतापगढ अजमेर ब्यावर बून्दी पिसागन नसीराबाद जयपुर दूदू फुलेरा कोटा टोंक भीलवाड़ा राजसमंद चित्तौड़गढ़ उदयपुर जयपुर सवाई माधोपुर पुष्कर बांरा झालावाड़ डूंगरपुर जयपुर ग्रामीण कुचामन जोधपुर विभिन्न जिलों के अलावा विभिन्न अखिल भारतीय क्षत्रिय कुमावत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष युधिष्ठर जी का समर्थन सर्व कुमावत महासभा व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जी चंदू जी चश्मा वाले द्वारा ज्ञापन सौंपा एवं समाज की संस्थाओं संगठनों ने भी जिस मजबूती के साथ समाज की मांगों का ज्ञापन दिया गया है, वह आपकी अटूट निष्ठा का प्रमाण है। जिन जिलों में ज्ञापन देना शेष है, वे भी आगामी कुछ दिनों में जिला मुख्यालय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस मुहिम को सफल बनाएं। हमारी प्रमुख 5 सूत्रीय मांगें: स्थापत्य कला बोर्ड का बहाल : कुमावत समाज के उत्थान हेतु स्वतंत्र बोर्ड का अविलंब गठन किया जाए। पृथक कॉलम जातीय जनगणना:**समाज की सही संख्यात्मक स्थिति स्पष्ट करने हेतु अलग से जनगणना करवाई जाए। राजनीतिक सहभागिता: संख्या बल के आधार पर समाज को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व और टिकट वितरण में प्राथमिकता दी जाए। आरक्षण का लाभ। समाज को आरक्षण का पूर्ण और व्यावहारिक लाभ सुनिश्चित किया जाए समाज कल्याण कोष: कुमावत समाज के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक और स्वरोजगार कोष की स्थापना की जाए। कुमावत समाज की स्वतंत्र पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए यह आवश्यक है कि हम सभी धरातल पर एकजुट होकर संघर्ष करें। युवाओं का यह जोश ही सरकार को यह स्पष्ट संदेश देगा कि राजस्थान का कुमावत समाज अपने हकों के लिए सजग है। आगामी रणनीति शीघ्र ही आप सभी को सूचित कर दी जाएगी। आइए, हम सब मिलकर समाज विरोधी ताकतों को जवाब दें और अपनी इन मांगों को मनवाकर ही दम लें। संगठन ही शक्ति है। सादर, राजेंद्र राजोरिया प्रदेश महामंत्री। राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवा शक्ति समिति रजि,
कालूराम कुमावत प्रदेश मीडिया प्रभारी, राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवा शक्ति समिति राजस्थान














