आलाखेड़ी में वीर बालाजी हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 9 जोड़ों ने यज्ञ हवन में मंत्रो के साथ दी आहुतियां। एक क्विंटल 67 किलोग्राम सिन्दूर से बनाई मूर्ति।

कपासन न्यूज/ डूंगला उपखंड के आलाखेड़ी गांव में सोमवार को पुरूषोतम मास में प्रातः 9.15 बजे शुभ मुहूर्त में श्री वीर बालाजी हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा राधाकृष्ण नगर आलाखेड़ी में दिव्य आनंद धाम रामद्वारा के स्वामी अनन्तराम महाराज के सानिध्य में आचार्य पंडित शुभम शुक्ला , पंडित अंकित भारद्वाज मनासा, पंडित देव शर्मा खोड़ीप, पंडित दीपक शर्मा निंबाहेड़ा,ने श्री वीर बालाजी हनुमान मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अम्बालाल मेनारिया ने बताया कि श्री हनुमान मंदिर नवीन जीर्णोद्वार एवं श्री वीर बालाजी हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ 9 जोड़ों के साथ यज्ञ किया। नवनिर्मित वीर बालाजी हनुमान मूर्ति का विशेष श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर त्रिदिवसीय आयोजन के साथ 121 बार पंडितों द्वारा श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया , भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय भजन गायको द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई, रविवार शाम को गांव के भजन गायकों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। ग्रामवासियों द्वारा श्री वीर बालाजी हनुमान जी की महाआरती संतो के सानिध्य में की गई। साथ ही महाप्रसादी का आयोजन किया गया। आयोजन जमनालाल मेनारिया, देवीलाल मेनारिया एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा किया गया।