श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान की 230वीं रामधुन निकली।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा, रघुनाथपुरा। कपासन न्यूज/ बड़ीसादड़ी श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान द्वारा प्रत्येक रविवार को निकाली जाने वाली रामधुन के क्रम में 230वीं रामधुन प्रातः 6:30 बजे आनंदधाम श्री रामद्वारा से प्रारंभ होकर श्री जैन मंदिर, श्री राम मंदिर होते हुए आजादपुरा स्थित रणजीत सिंह जी चौहान के निवास स्थान पर पहुंची

स्वर्गीय श्री विजय सिंह जी चौहान की पावन स्मृति में चौहान परिवार के द्वारा आयोजित रामधुन का चौहान परिवार सहित सभी मोहल्ले वासियों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। उपस्थित सभी भक्त जनों ने सामूहिक रूप से विजय मंत्र एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया। भगवान की आरती के पश्चात धर्म सभा का आयोजन किया गया

धर्म सभा में पूज्य संत श्री अनंत राम जी महाराज का स्वागत किया गया। धर्म सभा को संबोधित करते हुए अनंत राम जी महाराज ने कहा कि राम नाम का जाप जीवन को सभी प्रकार के बंधनों से मुक्ति प्रदान करने वाला है। बालाजी संस्थान की ओर से भोजशाला धार के संबंध में आए न्यायालय के निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा गया कि धार स्थित भोजशाला माता सरस्वती का प्राचीन आराधना स्थल है। जिस प्रकार से भारत में आततायियों के द्वारा हमारे मान बिंदुओं को अपमानित किया गया है, उसी क्रम में भोजशाला का भी रूप परिवर्तन का प्रयास किया गया था। परंतु न्यायालय के निर्णय से सैकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद अंततः सत्य और धर्म की विजय हुई है। माता सरस्वती की मूल प्रतिमा को पुनः सरकार को भोजशाला में प्रतिष्ठित करना चाहिए

धर्म सभा के अंत में बडवाई निवासी भजन गायक धनराज जी शर्मा के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। चौहान परिवार की ओर से रामधुन में पधारे सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया गया तथा सभी को प्रसाद का वितरण किया गया