रिपोर्टर राकेश कुमावत कपासन न्यूज/ गांव अंबावली तहसील छोटीसादड़ी में स्वर्गीय ठा. सा. भवानी सिंह जी, स्वर्गीय ठा. सा. कुशाल सिंह जी की स्मृति में शिवमहापुराण का दिनांक 17 मई से 25 मई तक कथा व्यास गोवत्स पण्डित श्री प्रवीण जी शास्त्री की ओजस्वी अमृतवाणी द्वारा किया गया
कथा में आस पास के एवं गांव अंबावली के समस्त श्रोताओं ने कथा का भक्ति मय रस का आनंद लिया कथा के मुख्य यजमान ठा.सा. श्री दीपसिंह जी राठौड़ ,कु प्रद्युमन सिंह राठौड़ ,हंसिका राठौड़,एवं राठौड़ परिवार अंबावली की और से कथा विश्राम पर सफल आयोजन के लिए कथा व्यास गोवत्स पण्डित श्री पंडित प्रवीण शास्त्री द्वारा आभार व्यक्त किया।
और दीप सिंह राठौड़,(लाला बना )द्वारा तीन भाई तार माता मन्दिर फाउंडेशन के चेयर मेंन रमेश चन्द्र जाट, सचिव राकेश कुमावत, एनजीओ मंत्री राजेश कुमावत (सांवरिया) उप सचिव मोहन खटीक, रक्षा मंत्री अशोक जायसवाल, सभी को आयोजक लाला बना एवं गोवत्स पंडित प्रवीण शास्त्री द्वारा उपरना ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
प्रवीण जी शास्त्री एवं सभी श्रदालुओं का आभार व्यक्त किया














