पहुँना में ईदुल अजहां पर्व हर्षोल्लास एवं अकीदत के साथ मनाया गया।

रिपोर्टर आजाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ पहुँना। कस्बे में गुरुवार को मुस्लिम समुदाईयो द्वारा ईदुल अजहां का पर्व हर्षोल्लास, भाईचारे एवं शानो-शौकत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद चौक से एकत्रित होकर पुराने ऊंचा रोड स्थित ईदगाह पहुंचे, जहां मदीना मस्जिद के पेश इमाम हाफिज नासिर रजा ने ईदुल अजहां की नमाज अता करवाई। नमाज से पूर्व पेश इमाम ने नूरानी तकरीर बयान करते हुए ईदुल अजहां पर्व के महत्व एवं कुर्बानी की भावना पर विस्तार से प्रकाश डाला। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी तथा देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।इसके पश्चात मुस्लिम समुदाय के लोग पास ही स्थित कब्रिस्तान पहुंचे, जहां मौला शाह बावजी, काजी साहब एवं कजाणी मां की दरगाह पर अकीदत के फूल पेश कर दुआएं मांगी गईं। लोगों ने अपने परिजनों की मजारों पर पहुंचकर उनकी मगफिरत के लिए दुआ की।बाद में वापस लौटने पर हजरत दावल पीर एवं इमली वाले बाबा की दरगाह पर भी श्रद्धापूर्वक अकीदत के फूल पेश किए गए। पूरे दिन कस्बे में ईदुल अजहां पर्व को लेकर उत्साह एवं उल्लास का माहौल बना रहा।ईस दरमियान ईदगाह पर युवा कमेठी की जानिब से सभी नमाजियो के लिए गर्मी के आलम को देखते हुए शीतल पेय रसना की माकुल ईंतजाम किया गया जिसकी सभी नमाजियो ने तारीफ की शांति व्यवस्था हेतू प्रशासन की तरफ से राशमी तहसीलदार वैणी प्रसाद व राशमी पुलिस थाने के एंव पहुँना के जवान आदि मौजूद रहे