मंदसौर जिले के एनडीपीएस प्रकरण में वांछित ₹2000 का इनामी अपराधी गिरफ्तार।

कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़, 04 जून 2026। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र -2 के तहत जिला विशेष टीम (DST) ने मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में वर्ष 2021 के एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में फरार चल रहे ₹2000 के इनामी वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के अभियान के तहत एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में मय जाब्ता साइबर सेल एएसआई राजकुमार, कांस्टेबल देवेंद्र, वीरेंद्र, शीशपाल, विशेष टीम गठित की गई टीम द्वारा पुलिस थाना कोतवाली जिला मंदसौर मध्य प्रदेश के वर्ष 2021 के एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे आरोपी कमल कीर पिता कैलाश किर निवासी कल्याणपुर थाना कोतवाली निंबाहेड़ा जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंदसौर मध्य प्रदेश द्वारा ₹2000 का इनाम जारी किया गया था। आरोपी कमल कीर को गुरुवार को एएसआई सूरज कुमार मय जाब्ता विशेष टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।