रिपोर्टर राकेश कुमावत। कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़, 04 जून। ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत थाना सदर निम्बाहेड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्याज के कट्टों की आड़ में परिवहन किया जा रहा 30 किलो 100 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया है पुलिस ने मामले में पंजाब निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त ट्रक भी जब्त किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी मुकुल शर्मा के मार्गदर्शन एवं डीएसपी निंबाहेड़ा बद्रीलाल के निकट सुपविजन मे थानाधिकारी संजय शर्मा के द्वारा गठित टीम एसआई अमृतलाल मीणा मय जाप्ता के द्वारा थाने के सामने वण्डर पुलिया के पास हाईवे रोड पर नाकाबन्दी की जा रही थी कि इसी दोरान नीमच की तरफ से एक पंजाब पासिंग ट्रक आया जिसको रूकवाया जाकर ट्रक की तलाशी ली गयी तो प्याज के कट्टो की आड में 02 प्लास्टिक के कट्टो में कुल 30 किलो 100 ग्राम अवैध अफिम डोडा चुरा मिला जिसको नियमानुसार जप्त किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण…..
1 बग्गासिंह पिता तेजासिंह रायसिंह उम्र 47 साल निवासी धर्म सिंह दियान छंना तहसील नकोदर थाना मोहीतपुर जिला जांलधर पंजाब
2 इंन्द्रदीत तेजी पिता फकीर चन्द तेजी मजवी सिंख उम्र 37 साल निवासी खुरशेयद पुर तहसील नकोदर थाना नकोदर जिला जालंधर पंजाब
कार्यवाही टीम का विवरण……
एसआई अमृतलाल मीणा, एएसआई सुन्दरपाल, प्रहलाद सिंह, कानि. ओपीलाराम, शिवकुमार, गेनाराम, चालक सुरेश
जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।














