भैंस सामने आने से मोटरसाइकिल चालक घायल, पुलिस उप अधीक्षक सालवी ने दिखाई मानवता।

कपासन न्यूज/ धरियावद। थाना क्षेत्र पिपलिया में एक मोटरसाइकिल चालक रूपा पिता गौतम मीणा उम्र 55 वर्ष निवासी महुडी खेड़ा का अचानक सड़क पर भैंस आने से संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के दौरान मौके से गुजर रहे धरियावद पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी ने तत्परता दिखाते हुए घायल की सहायता की।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक सालवी ने अपने सरकारी वाहन को रुकवाकर घायल युवक को तत्काल वाहन में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया तथा उसका उपचार करवाया। घायल को उपचार हेतु रेफर किया समय पर मिली मदद से घायल को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। जिसकी जानकारी घायल का भतीजा प्रकाश पिता देवा मीणा को भी दी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस अधिकारी की संवेदनशीलता और तत्परता से घायल को बड़ी राहत मिली। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस उप अधीक्षक सालवी के इस मानवीय कार्य की सराहना की।

पुलिस का कहना है कि सड़क पर अचानक मवेशियों के आने से दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है, इसलिए वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाना चाहिए हेड मेट लगाना चाहिए हेल मेट होता तो इतनी चोट नहीं लगती आमजन जन से हेल मेट लगाने कि अपील कि गईं