बाल श्रम बच्चों को उनके बचपन और मूल अधिकारों से मरहूम कर देता है।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जिला प्रशासन , श्रम विभाग, नवाचार संस्थान एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के संयुक्त तत्वावधान में जिले में बाल मजदूरी के खिलाफ विभिन्न जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है । विभिन्न सरकारी विभागों और कानून लागू करने वाली एजेंसियों के अफसरों और कार्मिकों, सामुदायिक नेताओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। प्रति वर्ष जून महीने को बाल श्रम के खिलाफ “एक्शन मंथ” के तौर पर मनाया जाता है । बाल दूर व्यापार यानी बच्चों की ट्रैफिकिंग बाल मजदूरी का मुख्य कारण है, इसलिए नवाचार संस्थान इस दौरान जिला पुलिस व जिला प्रशासन के साथ मिलकर दूर व्यापारियों और उनके गठजोड़ की शिनाख्त के लिए कड़ी नजर रखते हैं। इस मौके पर आम जन एवं कानून लागू करने वाली एजेंसियों और जिला प्रशासन ने हर संभव सहयोग का वादा करते हुए कहा कि , “शोषण व बाल श्रम से मुक्त कराए गए हर बच्चे के शिक्षा के अधिकार, सुरक्षा व गरिमा की आज एक बार फिर बहाली हुई है। इस अवसर पर नवाचार संस्थान सचिव अरूण कुमावत ने बताया कि “बाल श्रम बच्चों को उनके बचपन और मूल अधिकारों से महरूम कर देता है”, लिहाजा इस समस्या से तत्काल निपटने की जरूरत है। बच्चों के हाथ में झाड़ू और करछी के स्थान पर पुस्तक और कलम देनी होगी । बच्चों की जगह ढाबों और फैक्ट्रियों में नहीं बल्कि स्कूल में है। चूंकि ट्रैफिकिंग और बाल मजदूरी आपसे में गहरे तक जुड़े हैं, हम ट्रैफिकिंग की रोकथाम, बच्चों को मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन व कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ क़रीबी समन्वय के साथ काम करते रहेंगे। साथ ही हम सुनिश्चित करेंगे कि हर बच्चे की देखभाल हो, समुचित पुनर्वास हो और उसे वो सभी सुविधाएं मिलें जिसका वह हकदार है।”