राजस्थान भील समाज विकास समिति की तहसील स्तरीय बैठक सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल अनगढ़ बावजी मंदिर प्रांगण आयोजित हुई।

कपासन न्यूज/ भदेसर – राजस्थान भील समाज विकास समिति की तहसील स्तरीय बैठक सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल अनगढ़ बावजी मंदिर प्रांगण नरबदिया में दिनांक 02/07/2026 गुरुवार को दोपहर 1 बजे आयोजित हुई! बैठक की अध्यक्षता समाज के जिलाध्यक्ष देवी लाल भील अडाना ने की! युवा जिला उपाध्यक्ष विनोद भील ने बताया कि बैठक में भदेसर तहसील की कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से गठन किया गया! जिसमें तहसील अध्यक्ष मांगीलाल भील कुरेठा तहसील उपाध्यक्ष रतनलाल भील दोतड़ी, तहसील संरक्षक मीठू लाल भील टोकरियां धनेत एवं युवा तहसील अध्यक्ष पद पर नारायण लाल भील नरबदिया, युवा तहसील उपाध्यक्ष नारायण लाल, युवा तहसील महासचिव कैलाश चंद्र भील सर्व सम्मति से चुने गए! बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ समाज सुधार के निर्णय लिए गए जिसमें जिला मुख्यालय पर छात्रावास हेतु जमीन, बालक बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना, बाल विवाह बंद करना, मृत्यु भोज बंद करना, समाज में फैली कुरितियो पर अंकुश लगाना, सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं का लाभ दिलाना आदि प्रस्ताव पारित किए गए! इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष माधव लाल भील उसरोल, नारू लाल रामा खेड़ा, संपत लाल भील जवानपुरा,हीरा लाल नरबदिया,मदन लाल सोनरड़ा, कमलेश सुरपुर, भगवान महाराज झुपड़िया, मांगी लाल भील,उदय लाल भील, दिनेश कुमार, श्याम लाल भील, भैरूलाल भील,कालू लाल भील पीपली गुजरान, मोहन लाल भील,नारायण लाल करेड़िया,उपस्थित रहे!