रिपोर्टर: आजाद मंसूरी कपासन न्यूज/ राशमी कस्बे में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर विभिन्न जन समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया।
धरने के दौरान पांच युवा कांग्रेस कार्यकर्ता चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए।धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद शिशोदिया ने राज्य सरकार पर जन समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अस्पतालों में चिकित्सकों के कई पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं, जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।धरने के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी अंजू शर्मा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आरनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित उपखंड क्षेत्र के अस्पतालों में चिकित्सकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने, किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, 100 यूनिट निःशुल्क बिजली योजना से वंचित उपभोक्ताओं को जोड़ने, पंचायत राज चुनाव शीघ्र कराने तथा मातृकुंडिया बांध के कैचमेंट क्षेत्र के किसानों के आंदोलन से जुड़े मामलों में उचित कार्रवाई की मांग की गई। धरने के दौरान कांग्रेस के घनश्याम खटीक, जगदीश चोपडा, शाहरुख खान मैवाती, प्रकाश वैष्णव, असलम मंसूरी आदि भूख हड़ताल पर बैठे है














