कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़। हिंदू संत सनातन धर्म प्रचारक, प्रयागराज संकल्प अयोध्या धाम के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 9 दिवसीय संगीतमय ‘श्री रामकथा अमृतवर्षा’ के संबंध में आज प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता में आयोजकों ने बताया कि भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के अद्भुत जीवन चरित्र पर आधारित यह संगीतमय कथा 21 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक श्री नामदेव छीपा समाज बिछावट मंदिर, पावटा चौक, सिटी सब्जी मंडी के सामने, चित्तौड़गढ़ में आयोजित होगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ 21 जुलाई प्रातः 8:15 बजे 551 कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा कथा स्थल से नगर भ्रमण करते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुंचेगी। प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कथा का आयोजन होगा। कथा वाचन श्री धर्मेन्द्र दास महाराज (संकल्प अयोध्या धाम) द्वारा किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में जुगल किशोर बघेरवाल, विष्णु कुमार नागर, शिव नारायण छिपा, सुमित गंगवाल एवं गोपाल छीपा उपस्थित रहे।
आयोजकों ने समस्त रामभक्तों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से परिवार सहित श्रीराम कथा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।














