रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत। कपासन न्यूज/ कपासन, 20 जुलाई। क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात के रूप में उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन निर्माण हेतु राज्य सरकार द्वारा ₹35 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी किए जाने पर रविवार रात्रि को पांच बत्ती चौराहा, कपासन पर विधायक अर्जुन लाल जीनगर का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
विधायक जीनगर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भेंट कर उपजिला चिकित्सालय के नवीन भवन निर्माण कार्यो के लिए वित्तीय स्वीकृति कराई। चिकित्सा विभाग की संयुक्त शासन सचिव निशा मीणा द्वारा यह प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति डीएमएफटी फण्ड से जारी की गई। इस राशि से कपासन उप जिला चिकित्सालय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए भवन का निर्माण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी और हजारों नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में विधायक जीनगर का 21 किलो की विशाल पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया तथा फलों से तुलादान कर अभिनंदन किया गया। विधायक जीनगर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर प्रयासों और राज्य सरकार के सकारात्मक सहयोग से कपासन को यह ऐतिहासिक सौगात मिली है। नवीन चिकित्सालय भवन बनने से आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा तथा क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए अन्य शहरों पर निर्भरता कम होगी। अपने संबोधन में विधायक जीनगर ने इस सम्मान के लिए समस्त क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कपासन के सर्वांगीण विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा तथा क्षेत्रहित के ऐसे अनेक विकास कार्य आगे भी कराए जाएंगे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राज विजयवर्गीय, पूर्व पालिकाध्यक्ष मंजूदेवी सोनी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पुष्पा वैष्णव,भाजयुमो अध्यक्ष विकास बारेगामा, पूर्व पालिकाउपाध्यक्ष एजाज अली, महामंत्री अशोक विजयवर्गीय, गजेंद्र बाघमार, सोहन लाल, पूर्व पार्षद हीरालाल, मुकेश पलोड़, गोपाल पूर्बिया, अकील शाह, लता वैष्णव, मोर्चाओ के अध्यक्ष शम्भू लाल बागड़ा, अरुण कोदली, राधेश्याम वैष्णव, छात्र संघ अध्यक्ष अंशु बारेगामा, बूथअध्यक्ष आशीष सोनी, प्रतीक वैष्णव, शंकर, हसमुख, मनोज, यश, भगवती लाल, विजयश्री सिरोया, मधु पलोड़, सुनीता , विनोद कंवर, भाविका, मोनिका, चेतना, प्रिया, नेहा, कला, अर्चना, प्रवीण, पंकज, मानकटेलर, कमलेश, गिरिराज, हेमंत, अंगद, संजय, नारायण, शिवलाल, राकेश, आलोक, दिनेश, भेरूलाल, मुरली, महावीर, आशीष, प्रकाश, हरिशंकर, दीपक, अभिनव, पूरण, पंकज, अनिल, सुरेश, घनश्याम, हुसैन, अनमोल, राजकुमार आदि पार्टी पदाधिकारी गण, कार्यकर्तागण, हॉस्पिटल स्टाफ एवं आमजन उपस्थित रहे।














