समारोह पूर्वक पौधारोपण कर ,लिया संकल्प।

रिपोर्टर गणेशी देवी रेगर। कपासन न्यूज/ भूपाल सागर निकटवर्ती राउमा विद्यालय उसरोल में समारोह पूर्वक पौधारोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प लेकर पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को शुद्ध बनाने का आवाह्न किया।

पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी औंकार लाल लौहार ने बताया कि स्थानीय विद्यालय से स्थानांतरित प्रधानाचार्य सूरजमल जीनगर के विदाई समारोह कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण सिंह चुंडावत अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ताज मोहम्मद द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया तथा विद्यालय में हुए विकास कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग के कारण जो प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है उसी के कारण वातावरण मे तापमान की बढ़ोतरी तथा वर्षा की कमी हो रही है। हमारे लिए सिर्फ पेड़ लगाना ही काफी नहीं बल्कि उनकी समुचित की देखभाल कर उनको बड़ा करने की जिम्मेदारी भी है। इस अवसर पर सभी उपस्थित अतिथियों का मेवाड़ी परंपरा से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन पृथ्वीराज सुखवाल ,राउप्रावि रायपुरिया खुर्द प्रधानाध्यापक हजारीलाल रेगर एवं स्टाफ तथा एम आई एस राकेश कुमार और विद्यालय परिवार की सभी कार्मिक तथा छात्र-छात्र उपस्थित रहे। तथा सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु अधिकाधिक पेड़ लगाकर जिम्मेदारी से देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन किशन लाल बैरवा ने किया।