प्रख्यात सूफी संत हजरत दीवाना शाह साहब र.अ. के 85वें तीन दिवसीय उर्स का हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की छठी शरीफ की महफिल से होगा आगाज।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत। कपासन न्यूज/ कपासन, 20 जुलाई दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री शराफत हुसैन भाटी के अनुसार बाबा हुजूर का तीन दिवसीय 85वां उर्स 21 जुलाई, 6 सफर मंगलवार को प्रातः 09 बजे हजरत ख्वाजा गरीब नवाज र.अ. के छठी शरीफ की महफिल से शुरू होकर 23 जुलाई 8 सफर जुमेरात को जोहर की अजान से पहले कुल की फातिहा के साथ सम्पन्न होगा।

मेले मे निगरानी के लिए पुरी दरगाह परिसर के अन्दर व बाहर 100 से ऊपर सी.सी.टीवी केमरे लगाए गए हैं।

दरगाह वक्फ कमेटी के सदर सैयद ऐजाज अली ने बताया कि उर्स के प्रोग्राम इस प्रकार रहेंगे दिनांक 21 जुलाई मंगलवार को प्रातः 09ः00 बजे शाही महफिल खाने में महफिले मिलाद के बाद महफिले समा होगी। बाद नमाजे ईशा के महफिले मिलाद के बाद महफिले समा एवं रात्रि को 11 बजे संदल पेश करने की रस्म अदा की जाएगी ।

पार्किंग व्यवस्था:- नगरपालिका प्रशासन द्वारा पार्किंग कि व्यवस्था निःशुल्क निम्नानुसार जगह पर की गई। उदयपुर की तरफ से आने वालो के लिए माताजी के मंदिर के सामने वाला ग्राउण्ड रहेगा। चित्तौड़गढ़ की तरफ से आने वालो के लिए राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय का खेल मेदान, भादसोडा की तरफ से आने वालो के लिए स्टेशन के पास पुरानी कपास फैक्ट्री के बाहर का ग्राउण्ड। स्थानीय प्रशासन दरगाह वक्फ कमेटी पदाधिकारी, सदस्य, कर्मचारी, स्वंय सेवक,सभी व्यवस्थाओं से लगे हुवे है।