रिपोर्टर बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। कपासन न्यूज/ बड़ी सादड़ी (चित्तौड़गढ़) सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से आगामी 23 जुलाई 2026 को बड़ी सादड़ी में एक भव्य निरंकारी सत्संग का आयोजन होने जा रहा है।
इस पावन अवसर पर दिव्य संदेश श्रवण करने और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने के लिए भारी संख्या में प्रभु प्रेमियों और श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।सत्संग का समय और स्थान यह दिव्य आयोजन बड़ी सादड़ी स्थित रेगर समाज के पंचायती नोहरा (रेगर कॉलोनी) में आयोजित किया जाएगा। दिनांक: गुरुवार, 23 जुलाई 2026 समय: दोपहर 4:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक ‘बहन रेणुका जी निमावत'(उदयपुर) की रहेगी दिव्य उपस्थिति। इस सत्संग कार्यक्रम में निरंकारी ज्ञान प्रचारक आदरणीय बहन रेणुका जी निमावत (उदयपुर) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगी। वे अपने मुखारविंद से दिव्य वचनों की वर्षा करेंगी और उपस्थित संगत को सतगुरु के अनमोल संदेशों से निहाल करेंगी। गुरु का लंगर प्रसाद आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सत्संग की समाप्ति के बाद सभी भक्तों और आगंतुकों के लिए गुरु का लंगर प्रसाद भी तैयार किया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया गया है कि वे सत्संग श्रवण के उपरांत प्रसाद ग्रहण करके ही प्रस्थान करें। स्वागतकर्ता और संपर्क सूत्र इस कार्यक्रम के आयोजक और स्वागतकांक्षी राधेश्याम रेगर चरण, मनीष रेगर एवं समस्त सर्वसाध संगत (बड़ी सादड़ी) हैं। उन्होंने सभी धर्मप्रेमियों से सपरिवार इस सत्संग का हिस्सा बनने का विनम्र अनुरोध किया है।














