23 जुलाई को ग्राम पंचायत पहुँना में लगेगा ग्रामीणा सेवा फॉलो-अप शिविर।

रिपोर्टर आजाद मंसूरी। कपासन न्यूज/ राशमी। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने एवं विभिन्न सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 जुलाई (गुरुवार) को ग्राम पंचायत पहुँना में ग्रामीणा सेवा फॉलो-अप शिविर आयोजित किया जाएगा।ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर का आयोजन प्रातः 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक ग्राम पंचायत परिसर में होगा। शिविर के दौरान आधार संबंधी सेवाएं, जाति, मूल निवास एवं आय प्रमाण पत्र, पेंशन योजनाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, कृषि एवं पशुपालन संबंधी सेवाएं, बैंकिंग सेवाएं तथा अन्य जनहितकारी योजनाओं की जानकारी एवं समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

प्रशासन ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराएं।