प्रख्यात सूफी संत हजरत दीवाना शाह साहब र.अ. का 85वां तीन दिवसीय उर्स कुल की फातिहा के साथ सम्पन्न।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत। कपासन न्यूज/ कपासन 23 जुलाई दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री हाजी शराफत हुसैन भाटी के अनुसार गुरुवार बाद नमाजे फज़र के देग का खाना तकसीम किया गया। प्रातः 08ः00 बजे शाही महफिलखाना में महफिले मीलाद पाक स.अ. के बाद बारी-बारी से कव्वाल पार्टियों ने अपने-अपने अंदाज में सुफियाना कलाम पेश किये। आखिर में कव्वाल पार्टियों ने मिलकर हजरत महबूबे ईलाही निजामुद्दीन औलिया ’’आज रंग हे री माँ रंग हे री, मेरे महबूब के घर रंग हे, ऐसो पीर पायो निजामुद्दीन औलिया’’, मै तो ऐसो पीर और नही देखियो री पढ़ा। उसके बाद कपासन शहर काजी मोहम्मद सईद, दरगाह औलिया मस्जिद के ईमाम शाकीर मोहम्मद एवं कपासन के सभी मस्जिदो के ईमाम ने कुल की फातिहा पढ़ी एवं देश मे अमनो सुकून की दुआ की। इस अवसर पर महफिल खाने मे महमाने खुसूसी के तौर पर राजस्थान वक्फ बोर्ड के सदस्य शब्बीर मोहम्मद शैख, अजमेर से सैयद वाहीद अंगारा, सैयद मुसर्रफ चोधरी, जावद के शहर काजी सैयद आदिल रज़ा, रतलाम से अम्मार उल इस्लाम मोजूद थे। दरगाह वक्फ कमेटी के सदर सैयद ऐजाज अली ने महफिल खाने में दरगाह वक्फ कमेटी की जानिब से राजस्थान सरकार, जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगरपालिका, बिजली, पानी, रोडवेज विभाग एवं रेल्वे अधिकारियो के साथ वाॅलियन्टियर्स, कर्मचारी, कार्यकर्ताओ का शुक्रिया अदा किया। जगह-जगह कुल के छींटो के लिए फव्वारा सिस्टम के साथ ही 100 कार्यकर्ताओं ने कुल के छींटे लगाए। कुल के छींटो के साथ ही हर व्यक्ति यह सोचकर घर को रवाना हो गया की बाबा हुजूर ने मुझे स्वयं विदाई दी हो।
बुधवार रात्री उर्स मे राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमेन डाॅ. खानू खान बुधवाली ने एवं कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, राजस्थान वक्फ बोर्ड के सदस्य सैयद साहिद हसन ने शिरकत की। डाॅ. खानू खान बुधवाली ने अपने ओजस्वी सम्बोधन मे उन्होने हिन्दु-मुस्लिम भाईचारे और गंगा जमुनी तहजीब को मुल्क की असली ताकत बताते हुवे आपसी सौहार्द, मोहब्बत और एकता को बनाए रखने का पैगाम दिया। एवं समाज मे शिक्षा को बढ़ावा देने व दरगाह कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की। शुक्रवार को फज़र की नमाज़ के बाद भूमिगत मुख्य मज़ार के पट आम जायरीन के दर्शन हेतु खोले जाएगें। आम जायरीन के दर्शन हेतु साल एक बार ही ये पट खोले जाते है।