कांग्रेस एससी विभाग की बैठक सम्पन्न, छात्रहितों की रक्षा में आंदोलन को करेंगे सहयोग।

कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ 24 जुलाई। छात्रहितों की रक्षा में राष्ट्रीय आह्वान पर चित्तौड़गढ़ कांग्रेस एससी विभाग द्वारा आंदोलन में सहयोग देने की तैयारियों को लेकर चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट राकेश घारू के नेतृत्व में ऋतुराज वाटिका में बैठक सम्पन्न हुई।

मीडिया प्रभारी अरूण घारू ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम व प्रदेश अध्यक्षा ममता भूपेश के निर्देशानुसार शुक्रवार को आयोजित इस बैठक में उपस्थित कांग्रेस एससी विभाग के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का वर्तमान में चल रहे नई दिल्ली के छात्र आंदोलन पर गहन चिंतन, मनन करते हुए छात्रहितों की अधिकाधिक रक्षा में आंदोलन को सहयोग देने पर जोर रहा। जिलाध्यक्ष ने भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार जब भी जरूरत पड़े कार्यकर्ताओं को नई दिल्ली के लिए रवाना होने को तैयार रहने का आह्वान किया।

बैठक में पीसीसी सचिव रणजीत लोठ, अजा प्रदेश महासचिव गणेशलाल जाटोलिया, संभाग प्रभारी देवेन्द्र सालवी, जिला कोषाध्यक्ष अजय मल्होत्रा, जिला उपाध्यक्ष दौलतराम पिंगोलिया, महासचिव बीएल घारू, प्रभुलाल रेगर, जगदीश टांक, सुरेश धोबी, ब्लॉक अध्यक्ष चेतन जटिया, रेगर समाज जिलाध्यक्ष जानकीलाल रेगर, सचिव कैलाश धोबी, उदयपुर कार्यालय प्रभारी लीलाराम रेगर, हरिशंकर गोयल, सदस्य श्यामलाल राठौड़, कमल कुमार पिंगोलिया, हिमांशु सालवी, सचिव अविनाश चौहान, नगर अध्यक्ष राजू चावला सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।