नई नाथ धाम दशनाम गोस्वामी सेवा समिति द्वारा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता कपासन न्यूज/ बांसखोह कस्बा स्थित नई नाथ धाम स्थित दशनाम गोस्वामी सेवा समिति धर्मशाला में 23 जुलाई को राम जानकी मंदिर से पंडितों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा को रवाना किया यह कलश यात्रा दशनाम गोस्वामी सेवा समिति धर्मशाला में पहुंची इसी के साथ ही रात्रि भजन कीर्तन व,24 जुलाई शुक्रवार को पंडितों द्वारा मूर्ति की विधि विधान से पूजा अर्चना करके श्री दत्तात्रेय जी महाराज व श्री शंकराचार्य जी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों का व भामाशाहों व कार्यकर्ताओं का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर महंत शंकर पूरी, लोकेश गिरी, श्री श्री 108 सरस्वती महाराज, श्री श्री 1008 श्री परमेश्वर दास मुनि महाराज अन्य संत महात्मा मौजूद थे इस मौके पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं साधु संतों का मार्गदर्शन व भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया इस मौके पर अध्यक्ष बाबूलाल पूरी, कैलाश पूरी, अशोक पूरी, प्रहलाद गिरी, भगवान गिरी, जीके पूरी,अन्य काफी संख्या में महिलाएं पुरुष मौजूद थे