रिपोर्टर बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा।
कपासन न्यूज/ बड़ी सादड़ी:–25 जुलाई 2026, रेगर समाज पंचायती भवन में विशाल सत्संग समारोह का आयोजन किया गया इसमें आसपास एवं अन्य शहरों से सैकड़ो संत महापुरुष माताएं युवा और बच्चे उत्साह पूर्वक सम्मिलित हुए बारिश का दोर होते हुए
भी श्रद्धालुओं ने खुशी-खुशी सत्संग सुनने के लिए उम्र पड़े! सत्संग की शुरुआत ब्रह्म ज्ञानी संतो के भजनों से हुई जिसने पूरे परिसर को धन निरंकार जी की गूंज से भक्ति भाव से भर दिया विभिन्न संतों ने अपने भाव व्यक्त करते हुए सत्य ज्ञान प्रेम मानवता और निरंकार की महिमा का सुंदर वर्णन किया इस अवसर पर निरंकारी ज्ञान प्रचारक रेणुका बहन उदयपुर ने अपने संबोधन में कहा की आज हम यहां सब मिल बैठकर सत्संग कर रहे हैं हम भजन कीर्तन करते थे हम रात्रि जागरण करते थे हम राती जगा करते थे लेकिन हम सत्संग नहीं करते थे क्योंकि हमें सत्य का पता ही नहीं था जैसे हमारे परिवार वाले या हमारे पूर्वज किया करते थे जो हमें समाज ने हमें सिखाया वह पूजा पाठ हम करते हैं लेकिन सत्संग नहीं करते थे क्योंकि हमें सत्य का पता नहीं है उन्होंने कहा की संत सद्गुरु और परमात्मा तीनों रूप से एक समान है संत मिलता है सद्गुरु और सद्गुरु मिलता है राम जब ब्रह्म ज्ञानी संत का संग मिलता है तो वह हमारे आत्मा को इस रमे हुए राम से मिला देते हैं सत्य को जानकर मानकर फिर भक्ति करनी होती है संत बड़े परमार्थी होते हैं शीतल होते हैं और शीतलता देते हैं और राम नाम का रंग दे देते हैं। संसार में संत ही होते हैं जो एक दूसरे का भला चाहते हैं वर्तमान में सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ब्रह्म ज्ञान देकर सत्संग सेवा सिमरन से जोड़कर हमारा यह लोक एवं परलोक सुहैला कर रहे हैं। स्वागत:-गायत्री परिवार से पधारे श्री रमेश चंद्र मोहिल एवं श्रीमती चंदा देवी, अमृतलाल जाटोलिया लक्ष्मी देवी ने निरंकारी प्रचारक रेणुका का शाल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया आयोजक कर्ता:-राधे श्याम, सीता मनीष कुसुम, प्रकाश चंद्र ममता, दर्शील, जियांस, दरिया कुंवर आदि ने माला एवं दुपट्टा पहना कर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया सत्संग कार्यक्रम में अनेक गांवों एवं शहरों से निरंकारी संत एवं अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया बोहेड़ा, बांसी, कानोड़, भिंडर, रनिया, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, मंगलवाडं, निकुम, भानुजा, निंबाहेड़ा, नीमच, उछैड़, मनासा और भी अनेक गांव से श्रद्धालु ने भाग लिया संचालन भेरूलाल ने किया।














