कपासन क्षेत्र के गांव खात्याखेड़ी में हजरत सैयद गुलाब शाह मस्तान का 30वां तीन दिवसीय उर्स सोमवार से।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत कपासन न्यूज/ कपासन, 26 जुलाई क्षेत्र के खात्याखेड़ी स्थित हजरत सैयद गुलाब शाह मस्तान (र.अ.) उर्फ ‘काले बाबा साहब’ का 30वां तीन दिवसीय वार्षिक उर्स सोमवार से पूरी अकीदत और एहतराम के साथ आयोजित किया जाएगा।

उर्स की जानकारी देते हुए काले बाबा साहब के गादीनशी एडवोकेट सैयद ऐजाज अली ने बताया कि तीन दिवसीय उर्स की शुरुआत 27 जुलाई सोमवार को होगी। सोमवार को दोपहर बाद नमाजे ज़ोहर के कपासन हजरत दीवाना शाह साहब दरगाह शरीफ से चादर शरीफ का जूलुस रवाना होगा।

और शाम 4:00 बजे खात्याखेड़ी दरगाह काले बाबा साहब के यहां चादर शरीफ पेश कि जाएगी उसके बाद कुरान ख्वानी होगी एवं रात बाद नमाजे इशा ‘महफिले मिलाद’ का आयोजन होगा।

हजरत काले बाबा साहब के अस्ताने पर सालाना उर्स की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। मौसम और बारिश के मिजाज को देखते हुए इस बार जायरीनों के ठहरने और इबादत के लिए माकूल इंतजाम किए गए हैं।

नोट – दरगाह पहुंचने का मार्ग ज़ायरीन कपासन के सरकारी अस्पताल से चित्तौड़गढ़ हाईवे पर पूर्व दिशा की ओर काछियाखेड़ी गांव होते हुए खात्याखेड़ी डामर रोड़ से सीधे दरगाह स्थल पर पहुंच सकते हैं।