रिपोर्टर राकेश कुमावत। कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़, 26 जुलाई। सोशल मीडिया पर सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराते हुए केक काटने की रील वायरल कर आमजन में भय एवं दहशत का माहौल बनाने वाले निम्बाहेड़ा के हिस्ट्रीशीटर शोएब लाला को कपासन थाना पुलिस ने कोतवाली तथा सदर निंबाहेड़ा एवं डीएसटी के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा, वृत्ताधिकारी कपासन हरीश भारती के निर्देशन में पुलिस थाना कपासन, पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा व सदर निम्बाहेडा एवं डी.एस.टी टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 25 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मॉनिटरिंग के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति द्वारा shoaiblala7777nimbahera नाम की इन्स्टाग्राम आई.डी. से 11 जुलाई 2026 को एक वीडियो (रील) को वायरल किया गया जिसमें एक व्यक्ति कपासन दरगाह के बाहर सार्वजनिक स्थान पर खड़ा होकर अपने हाथ में एक बड़ी, नंगी और धारदार तलवार लहरा रहा हैं तथा तलवार से टेबल पर रखे केक को काटा गया और वहां उपस्थित अन्य लोग शोर मचा कर इस कृत्य को बढ़ावा दे रहे हैं जिसके बारे में जानकारी जुटाई गई तो जो व्यक्ति तलवार लहरा रहा है उसका नाम शोएब लाला पिता डेरान खां मुसलमान निवासी केंची चौराहा निम्बाहेडा हाल आदर्श कालोनी निम्बाहेडा पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ का होकर कोतवाली निम्बाहेडा थाना का हिस्ट्रशीटर होना पाया।
शोएब लाला द्वारा आम जनता में दहशत फैलाने और अपनी झूठी धमक/वाहवाही बनाने के उद्देश्य से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर रील के रूप में वायरल किया है वगैरा पर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू की गई शोएब लाला को डिटेन कर बाद पूछताछ तफ्तीश के गिरफ्तार किया गया।शोएब लाला के विरूद्ध पूर्व में राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न थानो में हत्या, हत्या का प्रयास, एन.डी.पी.एस एक्ट, राजकार्य में बाधा, मारपीट, लूट, आर्म्स एक्ट के कुल 14 प्रकरण दर्ज हैं, उक्त अभियुक्त निम्बाहेडा सर्कल में लाला नाम से एक गैंग चलाता है, उक्त गैंग व्यापारियों को डरा धमका कर फिरोती मांगना, वसूली करना, लोगो के साथ मारपीट कर क्षेत्र में दहशत फैलाने का काम करती हैं।
कार्यवाही करने वाली टीम…..
पुलिस थाना कपासन
थानाधिकारी सुनील शर्मा, हैड कानि. किशन सिंह,
कानि. सुशील, जितेन्द्र,शोभाराम।
अभियुक्त को डिटेन करने वाली टीम….
पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा:-थानाधिकारी प्रवीण टांक,हैड कानि.हरविंदर,ज्ञान प्रकाश,विजय सिंह, हेंमत सरिया राम
पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा टीम:-थानाधिकारी संजय शर्मा,
कानि.श्याम लाल
डी.एस.टी टीम, एएसआई सुरज कुमार,
कानि.अरविन्द कृष्ण कांत, अशोक,जगदीश, शिशपाल,सुरेश सुंडा,
देवेद्र,विरेन्द्र।














