सर्वसम्मति से संपन्न हुए माहेश्वरी नवयुवक मंडल के चुनाव, युवाओं की एकजुटता का दिया संदेश।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत। कपासन न्यूज/ कपासन, 27 जुलाई। माहेश्वरी नवयुवक मंडल, कपासन के अध्यक्ष सीए दिनबंधु सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में जारी सूचना के अनुसार दिनांक 26 जुलाई 2026 को रात्रि 8:00 बजे माहेश्वरी भवन, कपासन में तहसील माहेश्वरी नवयुवक मंडल, कपासन एवं माहेश्वरी नवयुवक मंडल, कपासन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य नई कार्यकारिणी का गठन एवं चुनाव सम्पन्न कराना था, जिसका कार्यकाल 15 अगस्त 2026 से 15 अगस्त 2028 तक रहेगा।

बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न हुए। तहसील माहेश्वरी नवयुवक मंडल, कपासन के अध्यक्ष पद पर निपेश मंडोवरा (मूंगाणा) तथा सचिव पद पर रौनक हेडा (सिंहपुर) को निर्वाचित किया गया।

इसी प्रकार माहेश्वरी नवयुवक मंडल, कपासन के अध्यक्ष पद पर गोविंद सोमानी एवं सचिव पद पर हेमंत काबरा (कपासन) को सर्वसम्मति से चुना गया।

इस अवसर पर सीए दिनबंधु सोमानी ने कहा कि सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव पूरे चित्तौड़गढ़ जिले के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि संगठन में आपसी विश्वास, एकता और संवाद के माध्यम से बिना किसी विवाद के नेतृत्व का चयन किया जा सकता है। इससे युवाओं में संगठन के प्रति विश्वास और जिम्मेदारी की भावना और अधिक मजबूत होगी।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष आशीष काबरा, नगर महासभा अध्यक्ष अशोक जी काबरा, युवा संरक्षक ललित जी समदानी, मुकेश जी काबरा, महेश सोमानी, सचिन सोमानी, ललित जी सोमानी ,द्वारका प्रसाद झवर ,भावेश झवर ,लोकेश सोमानी, श्री राम सोमानी, नरेश ईनाणी सचिव अंकित सोमानी , विनय सोमानी, लखन सोमानी गोविंद जी लड्ढा , तरुण जाजू अनिल जी सोमानी सहित अनेक वरिष्ठजन एवं युवा सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलदीप बिरला (मूंगाणा) गोपाल जी तोतला रवि असावा (सिंहपुर) अतिथियों के स्वागत से हुआ। अंत में (सिंहपुर) इकाई अध्यक्ष निलेश जी असावा ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं तथा सभी युवाओं से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

नव-निर्वाचित कार्यकारिणी ने विश्वास दिलाया कि वे एकता, सेवा, संस्कार एवं संगठन के मूल्यों को साथ लेकर समाजहित में कार्य करेंगे तथा युवाओं को सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों से जोड़ने का सतत प्रयास करेंगे।