राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान की ओर से आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आयोजित।

कपासन न्यूज/ जयपुर में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान की ओर से आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक वह चुनाव प्रबंधन कार्यशाला में भाग लिया इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सीपी जोशी जी पीसीसी चीफ गोविंद सिंह जी डोटासरा राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जी जूली पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुणाल जी बनर्जी पंचायती राज संगठन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी.बी. यादव साहब ने बैठक व कार्यशाला को संबोधित किया एवं आगामी पंचायत व निकाय चुनाव के संबंध में विस्तृत रूप से प्रबंधन को लेकर के चर्चा की। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान के समस्त पदाधिकारीयों ने इसमें भाग लिया। चित्तौड़गढ़ जिले से राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद पालीवाल, प्रदेश सचिव गणेश लाल जाटोलिया, उपाध्यक्ष पंकज उपाध्याय जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल जाट ,भरत जोशी जिला महासचिव युवराज श्रीमाली एवं ने कार्यशाला में भाग लिया।