कपासन न्यूज/ राष्ट्रीय न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के सम्मेलन की तैयारी को लेकर मीटिंग का आयोजन जयपुर शहर के कांस्टीट्यूशन क्लब में किया गया मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए
राष्ट्रीय ग्रामीण अध्यक्ष जगदीश मीणा पत्रकार ने बताया कि दिनांक 2 अगस्त को देश एवं प्रदेश के पत्रकार साथियों का सम्मेलन आबू रोड में किया जा रहा है यह सम्मेलन 11 am दीप प्रज्वल करके चालू किया जाएगा
तत्पश्चात देश एवं प्रदेश के पत्रकार साथी पत्रकारों की समस्याओं एवं पत्रकार हितार्थ देश एवं प्रदेश की सरकारों से मांग पत्र रखेंगे एवं संगठन की मजबूती के लिए चर्चा करेंगे कार्यक्रम आयोजक सिरोही जिला अध्यक्ष दीपक अग्रवाल एवं राष्ट्रीय सचिव खुशबू मेहता रहेगी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दल शर्मा डी एल शर्मा होंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश मीणा राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ ग्रामीण करेंगे इसकी तैयारी को लेकर पांच सदस्य कमेटी का गठन किया गया जिसमें बिहारीलाल सोलंकी जगदीश सैन पत्रकार केडी बैरवा पत्रकार देवी लाल बेरवा पत्रकार दीपक अग्रवाल को समिति का सदस्य बनाया गया यह कमेटी कार्यक्रम की सफल संचालन एवं भोजन व्यवस्था आवास व्यवस्था परिवहन व्यवस्था का व्यवस्था करेगी।














