रिपोर्टर आजाद मंसूरी कपासन न्यूज/ राशमी क्षेत्र के पुठवाड़िया स्थित अलख वेद गुरुकुल में परम पूज्य गोवत्स श्री राधाकृष्ण जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कथा के सफल आयोजन हेतु सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन कर विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 10 से 16 नवंबर तक अलख वेद गुरुकुल में किया जाएगा। आयोजन के संयोजक गुरुकुल के स्वामी गौ हितेश शर्मा होंगे। गठित कार्यकारिणी में सुरेशचंद्र सुवालका (राशमी) को अध्यक्ष, दौलत कुमार पोखरना (राशमी) को सचिव तथा निर्मल खाब्या (राशमी) को कोषाध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर खुशवीर सिंह रूद, गोविंद अजमेर (पहुँना), गणेशलाल पुर्बिया (भीमगढ़) एवं शंकरलाल जोशी (राशमी) को जिम्मेदारी सौंपी गई। रेखा व्यास (राशमी) को महिला उपाध्यक्ष तथा शंभूलाल आचार्य (राशमी) को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा प्रचार-प्रसार, यातायात, भोजन, पार्किंग एवं मंच व्यवस्था सहित विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया।बैठक में आयोजकों ने बताया कि कथा के माध्यम से सनातन धर्म, गौ-सेवा एवं सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। सभी पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग देने का संकल्प लिया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आयोजन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए आगामी 9 अगस्त को गुरुकुल परिसर में अगली बैठक आयोजित होगी। इसमें कथा स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के स्वागत, कथा पंडाल, बैठक व्यवस्था, स्वच्छता एवं भव्य कलश यात्रा की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।बैठक का संचालन लोकेश कुमार सुवालका ने किया। इस अवसर पर सुरेश शर्मा रूद, जानकीलाल लक्षकार, सीताराम अहीर, भीमसिंह कितावत, देवराज सिंह, अनिल शर्मा, दिनेश सेन, छितरमल पुरोहित सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।














